{"_id":"67d86f69294d86d87601eb14","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-118333-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बंटाडा और कोटी के लोग मोबाइल सिग्नल की समस्या से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बंटाडा और कोटी के लोग मोबाइल सिग्नल की समस्या से परेशान
विज्ञापन
बिलावर। उप मंडल मुख्यालय से सटे बंटाडा, कोटी आदि इलाकों में मोबाइल सिग्नल की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोबाइल सेवा अक्सर प्रभावित रहने से ग्रामीण अपने सगे संबंधियों से बात नहीं कर पाते हैं। सिग्नल की समस्या के कारण विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। शुनी राजपूत, नीरज गुप्ता, मनोज सिंह और विक्रमजीत ने बताया के रात के समय किसी प्रकार की घटना होने या कोई संदिग्ध दिखाई देने की सूचना लोग फोन पर नहीं दे पाते हैं।
उन्होंने कहा कि यूं तो सरकार डिजिटल इंडिया बनाने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन मौजूदा समय में उपमंडल से सटे इलाकों के ग्रामीणों को मोबाइल सेवाएं सही रूप से नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से लोग मोबाइल सिग्नल की समस्या से परेशान हैं लेकिन आज तक उनके गांवों में सरकारी या निजी कंपनी का टावर स्थापित नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि मौजूदा दौर में कई प्रकार के बैंक संबंधित कामकाज और अन्य कार्य ऑनलाइन प्रक्रिया से किए जाते हैं, लेकिन उनके गांवों मे मोबाइल सिग्नल की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है और लोग ऑनलाइन सेवाओं का फायदा नहीं ले पा रहे हैं ।कई बार इस संबंध में उपभोक्ताओं ने सरकार से और निजी कंपनियों से मांग की है के उनके गांव में मोबाइल टावर स्थापित किया जाए लेकिन किसी भी सरकारी या निजी कंपनी ने लोगों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने मांग की है कि सरकार बंटाडा कोटी इलाकों में मोबाइल सिग्नल की समस्या का जल्द समाधान करे जिससे इलाके की 3000 से अधिक आबादी को सही तरीके से मोबाइल सिग्नल की सुविधा मिल सके।
कोट
समस्या संज्ञान में आई है। मोबाइल टावर लगाने और समस्या के समाधान के लिए मोबाइल कंपनियों को लिखित रूप में भेजा जाएगा।
-सुरेंद्र सिंह तहसीलदार बिलावर