{"_id":"67ab9877c6ce13043b06d7d5","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-117325-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चीन में आज स्कीइंग में प्रतिभा दिखाएंगे अमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चीन में आज स्कीइंग में प्रतिभा दिखाएंगे अमन
विज्ञापन
चीन में प्रतिर्स्पधा में भाग लेने पहुचा कठुआ का अमन कुमार।
- फोटो : kathua news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। कठुआ से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव दरालां में अमन कुमार बुधवार को चीन के हार्बन शहर में स्कीइंग मुकाबलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। भारतीय सेना के जवान अमन नौवें एशियाई शीतकालीन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अमन के मुकाबले से पहले उनके गांव में परिवार के सदस्यों ने प्रार्थना की।
स्कीइंग जैसे विंटर खेलों में दरालां का अमन अपने क्षेत्र का पहला युवा है जिसने इस तरह से भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमन की माता सुरेष्टा देवी ने बताया कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। पूरे गांव में अमन इकलौता ऐसा युवा है जिसने सपना सच कर दिखाया।
उन्होंने बताया कि पिता की ही तरह बेटे ने भी सेना में जाने की ठानी और पिछले पांच साल से वह देश सेवा कर रहा है। अब उसे सेना ने देश के लिए खेलने का अवसर दिया है जिसके लिए सेना के भी आभारी हैं।
विज्ञापन
उधर, अमन के भाई प्रिंस ने बताया कि उनके भाई की शुरुआत से ही खेलों में रुचि रही है। उन्होंने बताया कि अमन को कश्मीर में अपनी पोस्टिंग के दौरान क्रॉस कंट्री स्कीइंग का शौक पैदा हुआ। जहां उन्होंने बर्फ पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रिंस ने बताया कि उनके भाई न सिर्फ उनके लिए बल्कि गांव के विभिन्न युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। यह शुरुआत है और परिवार के साथ साथ पूरे गांव को उम्मीद है कि वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाएंगे।