{"_id":"69c04527ba7a77df520991c6","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130230-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मां के दरबार में 40 साल पहले शुरू हुआ था लंगर, धीरे-धीरे जुड़ते गए सेवादार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मां के दरबार में 40 साल पहले शुरू हुआ था लंगर, धीरे-धीरे जुड़ते गए सेवादार
Mon, 23 Mar 2026 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
माता बाला सुंदरी के भवन में भक्तों को भोजन परोसते शिव लंगर कमेटी के सदस्य। संवाद
मां का दर्शन करने आए तभी मन में लंगर लगाने की इच्छा हुई : अमरनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। माता बाला सुंदरी के भवन में शिव लंगर कमेटी 40 साल से लंगर लगाती आ रही है। लंगर के वरिष्ठ सेवादार अमरनाथ अंबी ने बताया कि करीब चार दशक पहले वह पहली बार माता का दर्शन करने आए और तभी उनके मन में श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था करने की
इच्छा हुई।
उन्होंने बताया कि उस वक्त उनकी आयु काफी कम थी और आय का कोई स्रोत भी नहीं था लेकिन जैसे तैसे उन्होंने कुछ संसाधन जोड़े और अगले वर्ष आने वाले चैत्र नवरात्र में एक दिन के लिए लंगर की व्यवस्था की। उनके इस प्रयास का जब लोगों को पता चला तो धीरे-धीरे लोगों का जुड़ाव शुरू हुआ। अब यह लंगर नवरात्र के समापन के साथ ही संपन्न होगा।
माता बाला सुंदरी के भवन में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिव लंगर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को लंगर के सेवादारों ने लजीज सात्विक भोजन परोसकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
महामाई के जयघोष के साथ आयोजित लंगर में दिनभर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।