{"_id":"69b715c765ffefcd50088fb0","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130020-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हीरानगर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हीरानगर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज
Mon, 16 Mar 2026 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर में झमाझम बारिश के बाद वीरान हुई सड़क। स्रोत जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हीरानगर क्षेत्र में रविवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश से इलाके का माहौल खुशनुमा हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी होती रही और इसके बाद दोपहर को तेज बारिश से लोगों को बरसात के दिनों जैसा एहसास हुआ।
लंबे समय के बाद हुई इस तेज बारिश से क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है। वहीं आम लोगों ने भी मौसम के इस बदलाव का आनंद लिया। बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया जिससे राहगीरों को थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। हालांकि ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना हो गया और लोग घरों व दुकानों में बैठकर चाय की चुस्कियों का आनंद लेते नजर आए। मौसम में आए अचानक बदलाव ने एक बार फिर सर्दी की हल्की आहट का एहसास करा दिया।