{"_id":"69b7176791e876c8a00e8333","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130010-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मकवाल के माता चिंतपूर्णी मंदिर प्रांगण में वार्षिक भंडारा 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मकवाल के माता चिंतपूर्णी मंदिर प्रांगण में वार्षिक भंडारा 19 को
Mon, 16 Mar 2026 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
19 मार्च को चिंत पूर्णी माता मकवाल में होने भंडारे के आरे में जानकारी देते आयोजक। संवाद
- फोटो : samvad
विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल के सदस्यों और ग्रामीणों ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। मकवाल के चिंतपूर्णी मंदिर प्रांगण में रविवार को विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल के सदस्यों और ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य माता चिंतपूर्णी में वार्षिक भंडारे को लेकर चर्चा रही। सदस्यों ने तैयारी को अंतिम रूप देते हुए सदस्यों को जिम्मेवारियां सौंपी।
साथ ही भंडारे में लकड़ियां, दालें और चावल सामान का प्रबंध करने की योजना बनाई गई। मंदिर कमेटी के सदस्य मास्टर सुरेश कुमार ने बताया कि चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य पर हर वर्ष की तरह नवरात्र में आने वाले प्रथम वीरवार को भंडारे का आयोजन होता है।
विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल के प्रधान महेंद्र कुमार ने प्रशासन से भंडारे को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की मांग की। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के साथ बिजली विभाग से पर्याप्त बिजली और जल शक्ति विभाग से उचित पानी मुहैया करने की अपील की। बैठक में गिरधारी लाल डॉ. बद्रीनाथ रमेश चंद, पंडित ओमप्रकाश, राज कुमार, जोगिंदर कुमार, चुनी लाल और ख्याल चंद चरण दास मौजूद रहे।