{"_id":"69addb52592dad61420d5dc1","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129792-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शिक्षित और सशक्त महिला ही उज्जवल भविष्य की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शिक्षित और सशक्त महिला ही उज्जवल भविष्य की नींव
Mon, 09 Mar 2026 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
नीलम मिश्रा, समाज सेविका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का दिन केवल उत्सव का नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संकल्प है। यह बात समाज सेविका नीलम मिश्रा ने कही है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, खेल और कला सहित हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा से महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर चुकी हैं।
मिश्रा ने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की मजबूत नींव होती हैं। एक मां, बहन, बेटी और पत्नी के रूप में वे परिवार को संभालती हैं और समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। आज की महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वैज्ञानिक, पुलिस अधिकारी और नेता बनकर देश के विकास में योगदान दे रही हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला दिवस का उद्देश्य केवल उपलब्धियों का जश्न मनाना नहीं है, बल्कि समाज में मौजूद असमानता और भेदभाव के खिलाफ जागरूकता फैलाना भी है। आज भी कई स्थानों पर महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और समान अवसरों के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान मिलना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
नीलम मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समाज और देश का विकास संभव है। जब एक महिला शिक्षित और आत्मनिर्भर होती है, तो वह अपने परिवार और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी बेहतर बनाती है। लिहाजा महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि हर दिन महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को सुनिश्चित करने का संकल्प है। एक शिक्षित और सशक्त महिला ही एक मजबूत समाज और उज्जवल भविष्य की नींव रखती है।