{"_id":"696be08b6588370c3f023ccc","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-128271-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: क्लस्टर प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: क्लस्टर प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Sun, 18 Jan 2026 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स मैदान बनियाड़ी में आयोजित खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए
खेल संस्कृति, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, टीम वर्क और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करवाई गई प्रतियोगिता
कठुआ। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मेरा युवा भारत कठुआ की ओर से मढ़ीन में जारी दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के क्लस्टर का समापन हो गया। स्पोर्ट्स ग्राउंड बनियारी के मैदान में हुई खेल प्रतियोगिता में क्लस्टर भर के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजकों ने बताया कि जमीनी स्तर पर युवाओं के बीच खेल संस्कृति, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, टीम वर्क और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करवाई गई प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न प्रकार के प्रतिस्पर्धी खेल आयोजन किए गए। इसमें लड़कों के लिए वॉलीबॉल, शॉटपुट और 100 मीटर दौड़ के आयोजन शामिल थे जबकि लड़कियों के लिए बैडमिंटन, रस्साकशी और स्किपिंग रोप खेल प्रतिस्पर्धाएं करवाई गई। इसमें सभी प्रतिभागियों ने प्रतियोगिताओं के दौरान उल्लेखनीय उत्साह, ऊर्जा और सच्ची खेल भावना का प्रदर्शन किया। दो दिनों के इस आयोजन में वॉलीबॉल का फाइनल टीम चक देसा के नाम रहा। चौधरी क्लब बनियारी ने प्रतिस्पर्धी और अच्छी तरह से खेले गए मैचों के बाद उपविजेता का स्थान हासिल किया।
इसके अतिरिक्त 100 से अधिक प्रतिभागियों और दर्शकों की उपस्थिति रही, जिससे खेल प्रतियोगिता एक बड़ी सफलता रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल जीवंत और उत्साहजनक बना रहा। आयोजन के दौरान समाज सेवक और पूर्व सरपंच राकेश कुमार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मढ़ीन पुलिस चौकी प्रभारी गुलशन प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि और सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक उत्तम सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कोच दिलावर शर्मा ने आयोजनों के दौरान प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करने और उन्हें प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई।