{"_id":"68336aedc76cf43f800c9737","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-120434-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भाजपा संगठन मंत्री कौल ने पंचायत लोवांग में सुनी मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भाजपा संगठन मंत्री कौल ने पंचायत लोवांग में सुनी मन की बात
विज्ञापन
बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ''''मन की बात'''' को सुनने के लिए पंचायत लोवांग, बूथ संख्या 14 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा संगठन मंत्री अशोक कौल ने पूर्व विधायक बनी जीवनलाल व तहसील बनी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
कार्यक्रम के दौरान अशोक कौल ने ''''कृष्णा अभियान'''' और ''''ऑपरेशन सिंदूर'''' जैसे संगठनात्मक पहलों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित और समाजसेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के विचारों से जोड़ना और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। लिहाजा कार्यकर्ता इसके लिए अपने प्रयास करें।