फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: रामकोट में पानी की किल्लत, 3 किमी दूर से पानी ढो रहे लोग

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामकोट। गर्मियां आते ही लोगों में पानी के लिए हाहाकार मच गया। नल के जरिए जलशक्ति विभाग की पानी आपूर्ति नहीं होने के कारण गलक पंचायत में गर्मियों के इस मौसम में स्थानीय लोग पेयजल किल्लत से परेशान हैं।
विज्ञापन

पंचायत के तरडाल, जस्याल और एससी मोहल्ला चौन इलाके में जल शक्ति विभाग की पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण 1500 से अधिक आबादी पानी के लिए प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं। अब नजदीकी प्राकृतिक स्रोतों में भी पानी सूख जाने से लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशानियों से दोचार हो रहे हैंं। घर की जरूरत के साथ पशुओं को पानी पिलाने के लिए भी लोग 2-3 किलोमीटर पैदल चल कर सिर पर पानी ढोने को मजबूर हैं। रविवार को छलां इलाके में एकत्रित होकर स्थानीय लोगों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पिछले 3 साल से कार्य चल रहा है। इलाके के लिए पानी का टैंक भी बना दिया गया लेकिन नल से पानी आपूर्ति की कोई उचित व्यवस्था इलाके में विभाग द्वारा नहीं की गई है। इससे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं परेशान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीने के पानी के लिए इलाके में एक चश्मा है उसमें भी काफी कम पानी होने के चलते लोग रात-रात भर जाग कर पीने का पानी ला रहे हैं और परेशानी इस कदर बढ़ गई हैं कि लोगों में पानी के लिए लड़ाइयां तक शुरू हो गई हैं। प्रशासन से स्थानीय लोगों में शमशेर सिंह, मुल्क राज, कृष्ण चंद आदि ने जल शक्ति विभाग से मांग की कि मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए राहत के तौर पर जल्द उनके इलाके में टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति की जाए। लोगों ने पानी की समस्या का जल्द हल न होने पर सड़क जाम करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed