{"_id":"67d86d5b5ceff574800fc779","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-118346-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नशे की लत से होने वाले नुकसान के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नशे की लत से होने वाले नुकसान के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
कठुआ। छात्रों और स्थानीय लोगों को नशे की लत के हानिकारक प्रभावों के बारे में शिक्षित करना और नशा मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए शहर के मुखर्जी चौक में नुक्कड़ नाटक पेश किया गया। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे की लत से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई।
सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में जम्मू से आए कलाकारों ने युवाओं और स्थानीय लोगों को नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। जिसमें शराब, ड्रग्स और तंबाकू सहित मादक द्रव्यों के सेवन के खतरों के बारे में बहुमूल्य जानकारी साझा की गई। इस दौरान कलाकारों से विशेष रूप में वहां मौजूद युवाओं को नशे की लत के कारण मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य और सामाजिक संबंधों पर पड़ने वाले प्रभाव से परिचित कराया।
इस मौके पर जिला मिशन कोआर्डीनेटर इतिका महाजन ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी वरुण कुमार चौधरी की देखरेख में समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें विशेष रूप से युवाओं और छात्रों को मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने नशे की लत से निपटने और इससे जूझ रहे व्यक्तियों का समर्थन करने में शैक्षणिक संस्थानों, परिवारों और समुदायों की भूमिका के बारे में जानकारी साझा की। अंत में नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से युवा पीढ़ी को व्यसन से मुक्त जीवन जीने के लाभों के बारे में शिक्षित किया गया।