फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: शहर में राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह भंडारे

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ में निकाली गई शोभायात्रा। - फोटो : kathua news
कठुआ। अयोध्या स्थित श्री राम जन्म भूमि पर नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शहर में उत्सव का वातावरण बना रहा। इस दौरान शहर में जहां शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। वहीं जगह-जगह भंडारे आयोजित कर भक्तों ने अपनी आस्था प्रदर्शित की।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह शहर के रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुखर्जी चौक, पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल चौक, शहीदी चौक, कॉलेज रोड, ड्रीम लैंड पार्क रोड, सावन चक गुरुद्वारा, न्यू बस स्टैंड, जराई चौक से होती हुई वापस रामलीला मैदान में संपन्न हुई। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों युवा राम भक्तों द्वारा लगाए श्री राम के जयघोष से शहर का वातावरण राममय हो गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल संदीप सिंह ने बताया कि आज का दिन उनके लिए ऐतिहासिक महत्व वाला है क्योंकि आज के दिन पांच सौ साल के वनवास के बाद उनके आराध्य अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। जिसके कारण पूरा समाज उत्साहित है। वहीं, शिवसेना डोगरा फ्रंट की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में भी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय रामभक्तों ने शामिल होकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर शिवसेना डोगरा फ्रंट के जिला प्रधान नरेंद्र तांगड़ी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हर राम भक्त के लिए विशेष है। लिहाजा आज सभी लोग अपने-अपने तरीके से इस पर्व को मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शहर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के चलते शहर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। इस क्रम में जराई चौक पर एकता ग्रुप द्वारा विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इसके अलावा शहर के मुख्य बाजार में स्थानीय दुकानदारों ने हलवे का प्रसाद बांट कर लोगों का मुंह मीठा करवाया। शास्त्री नगर, करण नगर और हाइवे पर भी भंडारों का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर देश शाम शहर के विभिन्न मंदिरों में दीपक जलाए गए। इसी तरह काफी संख्या में भक्तों ने अपने घरों को भी दीपकों से रोशन किया।



पहाड़ी उपमंडल में भी निकाली शोभायात्रा
जिला के पहाड़ी उपमंडल में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर भक्तों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रभु श्री राम की मनमोहक झांकी के साथ निकाली गई शोभायात्रा ने कस्बे के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। इसका भक्तों ने जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed