{"_id":"6740f54e9df73c205c04b754","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-115127-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिले में डेंगू के चार नए मामले, आंकड़ा पहुंचा 733","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिले में डेंगू के चार नए मामले, आंकड़ा पहुंचा 733
विज्ञापन
कठुआ। जिले में डेंगू के नए मामलों के आने का क्रम लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को चार नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अभी तक डेंगू के पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 733 तक पहुंच गई है। उधर तेजी से बढ़ते इन मामलों पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जारी है।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सामने आए चार मामलों में हीरानगर के ढल्ली में दो मामले सामने आए हैं। जिसमें एक 22 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक डेंगू की चपेट में आए हैं। वहीं, बिलावर में 52 वर्षीय महिला और बसोहली में 22 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक मिले 733 मरीजों में से 644 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में सक्रिय मरीज 73 हैं, इनमें तीन को जीएमसी कठुआ में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
उधर, लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जिले में आठ अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। जिसमें लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी देने के साथ-साथ प्रभावित इलाकों में एंटी लारवा दवा का स्प्रे करवाने और बुखार से पीड़ित पाए गए मरीज के खून के सैंपल लिए जाने का क्रम जारी रहा। जिसमें 106 बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लिए गए।