{"_id":"6740f47ceeb0244db40b7f7c","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-115125-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: संदिग्ध अवस्था में मृत मिला 30 वर्षीय युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: संदिग्ध अवस्था में मृत मिला 30 वर्षीय युवक
विज्ञापन
-
- 2
-
Link Copied
कठुआ। नडोली इलाके में 30 वर्षीय युवक संदिग्ध अवस्था में मृत मिला है। शुक्रवार सुबह लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी कठुआ पहुंचाया है। जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार लोगों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पाया कि युवक का मोटरसाइकिल सड़क के किनारे गिरा हुआ था। उसके पंजीकरण नंबर के आधार पर पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र सोमराज निवासी वार्ड नंबर 13 के रूप में हुई है। इसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई।
परिजनों ने बताया कि वीरवार रात को वह वार्ड नंबर 17 में होने वाली किसी पार्टी में शामिल होने की बात कह कर घर से निकला था, लेकिन रात भर नहीं लौटा। सुबह उन्हें पुलिस से उसके मृत पाए जाने की सूचना मिली है। लिहाजा अभी वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं है कि उसकी मौत कैसे हुई है। वहीं, इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।