{"_id":"673f9adb2e27de39dd00aac7","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-115085-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बसोहली बस अड्डे पर एडीसी ने अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बसोहली बस अड्डे पर एडीसी ने अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। बसोहली बस अड्डे पर अतिक्रमण कर अव्यवस्था फैलाने वालों को प्रशासन ने कड़ी चेतावनी दी है। वीरवार को एडीसी बसोहली अनिल कुमार ठाकुर ने बस अड्डा बसोहली का दौरा किया और अतिक्रमण को हटवाया। दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा दुकान के बाहर सामान लगाया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बस अड्डे के अपने दौरे के दौरान उन्होंने तहसीलदार बसोहली सागर विश्वकर्मा को रेहड़ी वालों के लिए और ऑटो स्टैंड के लिए जगह का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑटो चालकों को चेतावनी दी कि कोई भी ऑटो चालक ऑटो खड़ा करने के लिए चयनित स्थान से बाहर ऑटो लगाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उन्होंने थाना प्रभारी संदीप चिब को निर्देश दिए कि बस अड्डा पर दिव्यांग तथा बुजुर्गों के निजी वाहनों को छोड़कर अन्य किसी भी छोटे निजी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा, जिसे पुलिस को प्रभावी बनाना होगा। इस अवसर पर उनके साथ ईओ म्यूनिसिपल कमेटी बसोहली रविंद्र शर्मा सहित म्यूनिसिपल कमेटी के कर्मचारी भी मौजूद रहे।