{"_id":"67913c12256f1afcd603f894","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1002-116772-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: छात्रों को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: छात्रों को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
हीरानगर डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व शिक्षक।
- फोटो : kathua news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज में रोड सेफ्टी क्लब और एनएसएस इकाई नें संयुक्त तौर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें लगभग 20 छात्रों ने भाग लिया।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन कार्यालय से एआरटीओ शम्मी कुमार, डीटीआई कपिल मन्हास भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर राकेश शर्मा ने स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की और छात्रों से यातायात नियमों को अच्छी तरह जानने और अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
एआरटीओ ने कहा, इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और स्टाफ को सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है। ताकि यहां से यातायात नियमों की जानकारी लेकर जाने वाले छात्र अपने गांव कस्बे, मोहल्ले में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दे सकें।
उन्होंने कहा, यातायात नियमों को अपनाकर ही सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है, क्योंकि ज्यादातर सड़क हादसे नियमों का उल्लंघन करने से ही होते हैं। उन्होंने कहा युवा वर्ग अगर इसे गंभीरता से ले तो एक बड़ा बदलाव ला सकता है।
कॉलेज प्रिंसिपल ने कार्यक्रम में आए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जानकारी यहां आज छात्रों को मिली है वह एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते जरूर इसके बारे में अन्य लोगों को भी बताएंगे।
इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर शापिया शमीम, प्रोफेसर बलबीर, डॉ. राजेश, डॉ. विजय, डॉ. रजनी, प्रोफेसर गंगा, प्रोफेसर नीरू, डॉ. नासिर, डॉ. हक आदि भी मौजूद रहे।