फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: उज्ज दरिया की बाढ़ में फंसे 11 लोगों को बचाया

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग के ओरेंज अलर्ट के बीच नदी-दरिया उफान पर आ गए हैं। उज्ज दरिया में वीरवार की देर रात अचानक आई बाढ़ में 11 मजदूर फंस गए। उन्हें सचेत करने गया सिक्योरिटी गार्ड भी फंसकर रह गया। लगभग चार घंटे के बाद एसडीआरएफ, पुलिस और निजी सुरक्षा एजेंसी की मदद से फंसे हुए लोगों को दरिया से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

देर रात से ही उज्ज दरिया में पानी का बहाव बढ़ने लगा। दरिया के बीच ही दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रही कंपनी ने स्टोर बना रखा है जहां दो दर्जन से अधिक मजदूर सोए थे। खतरा भांपते हुए सिक्योरिटी गार्ड दरिया के बीचोंबीच बने कैंप की ओर दौड़ा और मजदूरों को जगाया। वह खुद भी वहीं फंस गया। निजी सुरक्षा एजेंसी के चीफ अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि वह देर रात स्टाफ को जांचने पहुंचे तो दरिया का जलस्तर बढ़ रहा था। इसके बाद नजदीक के कैंप से लगभग 15 मजदूरों को निकाल लिया गया। लेकिन कुछ ही देर में जलस्तर इतना बढ़ गया कि दरिया के बीच में दूसरे कैंप तक पहुंचना मुश्किल हो गया। शुक्रवार को सुबह लगभग छह बजे पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एक जेसीबी की मदद से दरिया की गहराई नापते हुए मजदूरों तक पहुंच बनाई गई और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फंसे हुए सभी मजदूर झारखंड और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं जो पुल पर सरिया बांधने का काम करते हैं। दरिया का जलस्तर 70 हजार क्यूसेक के पार हो गया है। निर्माण कंपनी की शटरिंग भी बाढ़ की चपेट में आकर बहने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

.................

रेस्क्यू किए गए लोगों की पहचान

1) विनोद गोफा (झारखंड)
2) शौइद कुमार (सहारनपुर)
3) मौसिन मलिक (सहारनपुर)
4) सोनू मलिक (सहारनपुर)
5) सरवर मलिक (सहारनपुर)
6) नसीर खुर्शीद (सहारनपुर)
7) सुनील कसान (झारखंड)
8) अनूप बोहरा (झारखंड)
9) फरमान अहमद (सहारनपुर)
10) जस्सन मलिक (सहारनपुर)
11) सुरक्षा गार्ड बाबू राम निवासी खानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed