फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: प्राचीन युद्ध पद्धतियों को समझने के महत्व पर दिया जोर

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने भारतीय सामरिक विचार और युद्ध-भारतीय ज्ञान प्रणाली पर ऑनलाइन पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन विभाग (एनएसएस) की ओर से इसका आयोजन किया गया। इसमें नौसेना की रणनीतियों और प्राचीन समुद्री राज्यों द्वारा अपनाई गई युद्ध पद्धतियों को समझने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

17 से 21 मार्च तक आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन मद्रास विश्वविद्यालय के रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग के प्रमुख प्रो. उथम कुमार जमदग्नि मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता थे। इस दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन विभाग की प्रमुख डॉ. नीता रानी ने विषय के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। भारतीय ज्ञान प्रणाली के महत्व, भारतीय सैन्य रणनीति और युद्ध पर इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अपने विशेष व्याख्यान में प्रो. उथम कुमार जमदग्नि ने समुद्री शक्ति: प्राचीन भारतीय समुद्री अभियान की रणनीतिक प्रतिभा का व्यापक अवलोकन किया। भारतीय समुद्री रणनीतिक विचार की प्राचीन प्रथाओं और पूर्व-औपनिवेशिक इतिहास को समझाया। उन्होंने विजयनगर, संगम और मराठा राजवंशों की समुद्री शक्तियों और क्षमताओं पर प्रकाश डाला। इसमें बताया कि कैसे भारत भारतीय ज्ञान प्रणाली का उपयोग करके एक समुद्री शक्ति के रूप में उभर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed