फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: इंटेलिजेंस में कमी से जम्मू संभाग में बढ़ा आतंकवाद

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। पुंछ से लेकर कठुआ के बदनोता, रियासी से लेकर बसंगतगढ़, डोडा, छत्रगलां और गंदोह को घुसपैठ कर आए आतंकियों ने अपना गढ़ बना लिया है। जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर पहाड़ी ढोक तक आतंकियों का एक बड़ा मददगार नेटवर्क भी तैयार हो गया। कुछ लोगों ने जानबूझकर तो कुछ ने अनजाने में आतंकियों की मदद की। फिलहाल इसकी जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं। बड़ी बात यह निकलकर सामने आई है कि जम्मू संभाग में सुरक्षाबलों की कमी और सुरक्षा एजेंसियों की ह्यूमन इंटेलिजेंस में कमी से आतंकी अपने नापाक मंसूबे में कामयाब रहे। बदनोता हमले से कई महीने पहले ही आतंकियों की मौजूदगी को लेकर सूचनाएं सामने आती रही हैं। इसके अलावा उधमपुर, कठुआ और डोडा जिले की सरहद में आतंकी सुरक्षाबलों को गच्चा देने के लिए अपनी लोकेशन बदलते रहे हैं। बदनोता हमले के बाद बड़े पैमाने पर हुई सुरक्षाबलों की तैनाती के बाद भी आतंकी जंगलों में छिपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed