फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kasmir

Kathua News: देशभर की महिला बाइकर्स बनी पहुंचीं, 13 वीर शहीद परिवारों से की मुलाकात

विज्ञापन
jammu and kasmir
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


बनी । कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवारों के सम्मान में निकली वीरगाथा अमर बलिदानी बाइक यात्रा रविवार को बनी पहुंची। इस यात्रा में अलग-अलग राज्यों से आईं महिला बाइकर्स और युवाओं के दल ने बिलावर बसौली और बनी क्षेत्र के 13 शहीद परिवारों से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके बलिदान को नमन किया। यात्रा में कुल 18 सदस्य शामिल हैं, जबकि 3 सदस्य बैकअप टीम के रूप में बाइकों पर साथ चल रहे हैं। दल में इंदौर से दो महिलाएं, नोएडा से एक, उत्तराखंड से एक तथा जम्मू-कश्मीर की कई बेटियां शामिल हैं। यात्रा का उद्देश्य शहीदों के त्याग और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यात्रा का नेतृत्व कर रही प्रीति ने बताया बिलावर से बनी तक का सफर लगातार बारिश और खराब सड़क के बावजूद पूरा किया गया। शहीद परिवारों से मुलाकात के दौरान कई भावुक पल देखने को मिले। उन्होंने कहा कि यह केवल एक बाइक यात्रा नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हर शहीद परिवार तक पहुंचकर उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश और कठिन रास्तों के बावजूद सभी प्रतिभागियों का उत्साह बना हुआ है।





बनी पहुंचने पर यात्रा दल का विभिन्न सामाजिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी प्रतिभागियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया, उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। बनी के बाद यात्रा दल गुट्टू गया, जहां सभी सदस्यों ने गुट्टू नागराज मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर सरथल में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को यह बाइक यात्रा अगले पड़ाव भद्रवाह के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed