फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kasmir

Kathua News: एमबीबीएस प्रशिक्षु छात्रावास की बढ़ेगी सुरक्षा, चाहरदीवारी होगी

विज्ञापन
jammu and kasmir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के एमबीबीएस प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने कुल 61.21 लाख की राशि से दोनों छात्रावासों की चाहरदीवारी, कांटेदार तारे और लोहे की ग्रिल लगवाएगा। इस काम को तीन माह में पूरा किया जाएगा।

एमबीबीएस प्रशिक्षु के छात्रावासों की सुरक्षा दीवार मजबूत करने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। वहीं अधिकारिक सूत्रों के अनुसार योजना के तहत सबसे बड़ा कार्य एमबीबीएस बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल के लिए अलग-अलग बाउंड्री वॉल (चहारदीवारी) और मुख्य प्रवेश द्वार (गेट) का निर्माण करना है। इस परियोजना पर 36 लाख 27 लाख की राशि खर्च की जाएंगे। वहीं इन छात्रावासों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए तैयार होने वाली बाउंड्री वॉल पर कांटेदार तार लगाने का कार्य भी स्वीकृत किया गया है। इस पर साढ़े सात लाख खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा एमबीबीएस बॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर लोहे की ग्रिल लगाने का कार्य भी 17 लाख 48 हजार खर्च होंगे।
विज्ञापन


प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद तीन कार्यों को शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि टेंडर खुलने के बाद अगले माह से छात्रावासों के चाहरदीवारी का कार्य शुरू हो जाएगा। मुकेश कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, जीएमसी कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed