फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kasmir

Kathua News: कठुआ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर शुरू हुई शीतल पेयजल सुविधा

विज्ञापन
jammu and kasmir
कठुआ। कठुआ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर आखिरकार यात्रियों को शीतल पेयजल की सुविधा मिल गई है। वाटर कूलर लगने से प्रतिदिन करीब दो हजार यात्रियों को राहत मिलेगी। लंबे समय से यात्री इस सुविधा की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

करीब एक दशक पहले जम्मू-पठानकोट रेल मार्ग के दोहरीकरण के बाद कठुआ रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्लेटफॉर्म का निर्माण किया गया था। इसके बाद से कई ट्रेनों का संचालन प्लेटफॉर्म-2 से होने लगा। बड़ी संख्या में यात्री यहीं से अपने गंतव्य के लिए सफर करते हैं। बावजूद इसके, इस प्लेटफॉर्म पर शीतल पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को नलों से आने वाले गर्म पानी से ही प्यास बुझानी पड़ती थी।
विज्ञापन

यात्रियों की इस समस्या को अमर उजाला ने समय-समय पर प्रमुखता से उठाया। समाचार प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्लेटफॉर्म-2 पर शीतल पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध करा दी है। स्थानीय यात्रियों ने इस सुविधा के शुरू होने पर संतोष जताते हुए कहा किगर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed