{"_id":"6a5d20e371d110b3300947f7","slug":"jammu-and-kasmir-kathua-news-c-201-1-knt1006-134282-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: धर्मकोट लिंक रोड पर कार खाई में गिरी, चालक और महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: धर्मकोट लिंक रोड पर कार खाई में गिरी, चालक और महिला घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बिलावर क्षेत्र के धर्मकोट गांव स्थित लिंक रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में चालक सहित कार सवार महिला भी घायल हो गई। दोनों घायलों को पहले उप जिला अस्पताल बिलावर ले जाया गया, जहां से उन्हें जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार को कार जब धर्मकोट लिंक रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में कार चालक 22 वर्षीय जावेद अहमद पुत्र गुलजार अहमद, निवासी फिंतर, तहसील बिलावर तथा कार में सवार 50 वर्षीय शुक्रिया बेगम पत्नी बिट्टू दीन, निवासी मशेड़ी, तहसील लोहाई-मल्हार घायल हो गईं। इस संबंध में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।