{"_id":"56edb07a4f1c1b29178b4a78","slug":"jammu-and-kashmir-will-be-seperated-bhim-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू और कश्मीर अलग हों, गर्वनर एक हो: भीम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू और कश्मीर अलग हों, गर्वनर एक हो: भीम सिंह
अमर उजाला/कठुआ
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
भीम ,सिंह
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में विभिन्न विभाग में तैनात कर्मचारियों को कई माह से वेतन नहीं मिल पाया है। अपने हकों को लेकर वे लगातार धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के पास उनको वेतन देने के पैसे नहीं हैं, लेकिन विधायक मुफ्त में बिना काम किए हजारों रुपये वेतन प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
पैंथर्स पार्टी के सुप्रीमो प्रो. भीम सिंह ने कठुआ में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को पैंथर्स के 34वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में जम्मू को अलग राज्य बनाए जाने की मांग का एक बार फिर एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
किश्तवाड़ से पुंछ, बनिहाल से कठुआ जम्मू प्रांत का हिस्सा है, साथ ही अधिकृत कश्मीर को भी जम्मू प्रांत से जोड़ने को लेकर पैंथर्स की जद्दोजहद जारी रहेगी। उन्हाेंने कहा कि पैंथर्स की मांग है कि कश्मीर और जम्मू अलग राज्य हों, दोनों का सीएम अलग हो लेकिन गवर्नर एक हो।
विज्ञापन
इसी मुद्दे को प्रमुखता से जम्मू में स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उठाया जाएगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अब भी सरकार बनाने को लेकर सोच रही है कि किस तरह से सरकार बने। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले धारा 370 को हटाने का दम भरने वाली भाजपा आज अपने कई सिद्धांतों से हट गई है।
यही नहीं केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी में बहुत ज्यादा अंतर है। राज्य में भाजपा अपने वसूलों से समझौता कर रही है। ऐसी भाजपा की नीतियों को पैंथर्स लोगों के सामने लाएगी। इस दौरान एडवोकेट अब्बू सिंह ने भी पार्टी का दामन थामा, उनका पैंथर्स सुप्रीमो ने स्वागत किया।