फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: चेक बाउंस मामले में आरोपी 1.50 लाख चुकाने को राजी

विज्ञापन
jammu and kashmir news
दो साल पुराने मामले में दोनों पक्षों के बीच हुआ समझौता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। न्यायिक मजिस्ट्रेट हीरानगर ने चेक बाउंस के करीब दो साल पुराने मामले में दो पक्षों के बीच समझौता होने के बाद मामले का निपटारा कर दिया है। अदालत के आदेश के अनुसार, आरोपी मोहम्मद लतीफ शिकायतकर्ता संजय सिंह को कुल डेढ़ लाख रुपये देने पर सहमत हुआ है। तय शर्तों के मुताबिक यदि आरोपी किसी भी किस्त का भुगतान करने में विफल रहता है तो उसे चेक की पूरी राशि साढ़े चार लाख रुपये चुकानी होगी। इसके अलावा शिकायतकर्ता को कानूनी प्रक्रिया के तहत वसूली के लिए कार्रवाई करने का अधिकार होगा।

मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्य बडयाल की अदालत में गत 23 अक्तूबर को की गई। सुनवाई के दिन दौरान दोनों पक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। अदालत के समक्ष दोनों पक्षों ने बताया कि उनके बीच समझौता हो गया है। इसके तहत आरोपी 10 नवंबर 2026 तक 10 हजार रुपये और इसके बाद प्रत्येक महीने की 10 तारीख तक 7 हजार रुपये की 20 मासिक किस्तों में भुगतान करेगा। यह भुगतान अगस्त 2028 तक पूरा किया जाना है। समझौते के तहत कुल राशि 1.50 लाख रुपये तय की गई है। दोनों पक्षों ने समझौते की शर्तों को सही मानते हुए हस्ताक्षर किए। इसके बाद अदालत ने परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत दायर शिकायत का निपटारा समझौते के आधार पर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed