फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: जिले में डेंगू का एक और केस, आंकड़ा 80 पर पहुंचा

विज्ञापन
jammu and kashmir news
बिलावर के बेरिल में 26 वर्षीय युवती संक्रमित, अब तक 16 सक्रिय मामले, एक मरीज अस्पताल में उपचाराधीन
विज्ञापन

तारा नगर वार्ड नंबर 13 में सीएमओ कार्यालय की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने चलाया जागरूकता अभियान


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिलावर उपमंडल के बेरिल क्षेत्र से डेंगू का एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बेरिल निवासी 26 वर्षीय युवती में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस नए मामले के साथ ही जिले में डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 80 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जिले में इस समय डेंगू के 16 सक्रिय (एक्टिव) मामले हैं। इनमें से एक मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर निगरानी में उपचार दिया जा रहा है, जबकि अन्य सक्रिय मरीज डॉक्टरों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

नया मामला सामने आने और मौसम में बदलाव के बीच बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कठुआ की मलेरिया विंग पूरी तरह सतर्क हो गई है। सीएमओ कार्यालय की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित तारा नगर में सघन निरीक्षण और जागरूकता अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर जलभराव वाले संभावित स्थलों की जांच की। टीम सदस्यों ने कूलर, पानी की टंकियों, गमलों और कबाड़ में जमा पानी को तुरंत खाली कराया और लार्वा पाए जाने वाले संवेदनशील स्थानों पर एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव किया। जागरूकता अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थानीय नागरिकों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। टीम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्र में कहीं भी साफ पानी जमा न होने दें। इसके साथ ही पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, सोते समय मच्छरदानी या रिपेलेंट का उपयोग करने और बुखार, बदन दर्द या आंखों के पीछे दर्द जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed