{"_id":"6b09de2e6648ada4f203ded9","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-138883-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विद्यार्थियों के अभिभावकों का सही ई-मेल और मोबाइल नंबर हो दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विद्यार्थियों के अभिभावकों का सही ई-मेल और मोबाइल नंबर हो दर्ज
विज्ञापन
बोर्ड की मंशा है कि परीक्षा परिणाम, महत्वपूर्ण सूचनाएं और अन्य अपडेट सीधे माता-पिता तक पहुंचें
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने सभी संबद्ध सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश विद्यार्थियों के अभिभावकों के संपर्क विवरण को लेकर हैं। बोर्ड चाहता है कि परीक्षा परिणाम, महत्वपूर्ण सूचनाएं और अन्य अपडेट सीधे माता-पिता तक पहुंचें।
जारी परिपत्र में बोर्ड ने सभी संबद्ध संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरते समय अभिभावकों का वैध ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज हो। परीक्षा फॉर्म में भी यह जानकारी आवश्यक है। बोर्ड को जमा किए जाने वाले किसी भी अन्य आवेदन फॉर्म में भी इसे देना होगा। संस्थानों को फॉर्म ऑनलाइन जमा करने से पहले दर्ज किए गए विवरणों की जांच और सत्यापन सुनिश्चित करना होगा। गलत अथवा निष्क्रिय संपर्क विवरण दर्ज होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों तक बोर्ड की महत्वपूर्ण जानकारी समय पर नहीं पहुंच पाएगी। बोर्ड के संयुक्त सचिव आईटी एवं एसएस परवीन सिंह ने निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। यह व्यवस्था विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को परीक्षा परिणाम, महत्वपूर्ण सूचनाओं की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएगी। अन्य ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराना इसका उद्देश्य है।