{"_id":"6ae107235c7316a07502c004","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1003-137910-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिना लाइसेंस ई-रिक्शा चलाने पर तीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिना लाइसेंस ई-रिक्शा चलाने पर तीन जब्त
विज्ञापन
बिलावर में यातायात पुलिस की कार्रवाई, चालकों से नियमों का पालन करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। यातायात पुलिस ने मंगलवार को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बिलावर की मुख्य सड़क पर नाके लगाकर जांच की गई। बिना लाइसेंस ई-रिक्शा चलाने वाले तीन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके ई-रिक्शा जब्त कर लिए गए।
सेक्टर ऑफिसर विनोद खजूरिया के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने विभिन्न वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। सेक्टर ऑफिसर ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वह बिना वैध लाइसेंस के वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।