फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Jal Jeevan Mission Project Start

Kathua News: 4.35 करोड़ से जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट का लोगों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
Jal Jeevan Mission Project Start
पंचायत चिलख वेस्ट में जल जीवन मिशन परियोजना का काम शुरू करवाते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हीरानगर। जसरोटा विधानसभा की पंचायत चिलख पश्चिम में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत 4.35 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रोजेक्ट का उद्घाटन विधायक राजीव जसरोटिया ने किया। परियोजना से लगभग 2500 लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा।
विधायक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन जम्मू-कश्मीर में जल संकट को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मिशन का मुख्य उद्देश्य हर घर तक पाइपलाइन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल पहुंचाना है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल शक्ति विभाग पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के उपायों को लागू करना और स्थानीय समुदाय को जल बचाने की दिशा में जागरूक करना समय की आवश्यकता है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और यह ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर को बेहतर बनाएगा। विधायक ने केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और रोजगार के क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल स्थानीय समुदाय के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी, बल्कि जल संरक्षण और प्रबंधन को भी बढ़ावा देगी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डिंगा अंब दीपक शर्मा, पूर्व सरपंच चिलख पश्चिम केवल सिंह, पूर्व सरपंच कुलदीप गुप्ता, पूर्व सरपंच रोशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed