फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Jagran Organised At Jarai Chowk

Kathua News: जागरण में रात भर झूमे राम भक्त

विज्ञापन
Jagran Organised At Jarai Chowk
- अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठ की पहली वर्षगांठ पर जराई चौक में भव्य आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्म भूमि पर नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शहर के जराई चौक में महामाई के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता सीता, अनुज लक्ष्मण और पवनपुत्र हनुमान जी की भव्य झांकी सजाई गई।
बिजली की रंग-बिरंगी लाइटों से झिलमिलाता आयोजन स्थल श्रद्धालुओं के मन को मोहित कर रहा था। एकता ग्रुप की ओर करवाए गए इस आयोजन के दौरान कठुआ के प्रसिद्ध गायक कलाकार विनय जसवाल ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा जिससे सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखाई दिए। श्री गणेश वंदना के साथ शुरू हुए जागरण में जसवाल से एक के बाद एक भजन पेश कर रात भर भक्तजनों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन


जागरण के दौरान भगवान राम की लीलाओं से जुड़ी झांकियों ने भी रात भर चले आयोजन में लोगों को बांधे रखा। भोर में प्रभु श्रीराम की आरती के साथ संपन्न हुए आयोजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। एकता ग्रुप के प्रधान मोहिंदर पाल गुप्ता ने बताया कि लोगों की सहभागिता को देखते हुए अब हर साल आयोजन किए जाने पर विचार किया जा रहा है। अगर प्रभु श्रीराम की कृपा रही तो अगले वर्ष इसे और भव्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed