फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   J&K News: Preparation for winter operation, investigation continues on hideouts of Pakistani terrorists, 40 ar

J&K News: विंटर ऑपरेशन की तैयारी, पाकिस्तानी आतंकियों के ठिकानों पर छानबीन जारी, तीन दिन में 40 इलाके खंगाले

Fri, 29 Nov 2024 03:32 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 29 Nov 2024 03:32 PM IST
सार

कठुआ में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए विंटर ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि सर्दियों में आतंकियों को मिलने वाली स्थानीय मदद को नाकाम किया जा सके।

विज्ञापन
J&K News: Preparation for winter operation, investigation continues on hideouts of Pakistani terrorists, 40 ar
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

सुरक्षाबलों ने कठुआ के पहाड़ी क्षेत्रों में छिपे बैठे आतंकियों के खिलाफ विंटर ऑपरेशन की तैयारी कर ली है। सर्दियों के मौसम में इन आतंकियों को मिलने वाली स्थानीय मदद की हर संभावना को समाप्त करने के लिए अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पिछले तीन दिन में चालीस से ज्यादा ठिकानों को खंगाला है। इनमें पाकिस्तान में बैठे कुछ आतंकियों के घर और रिश्तेदारों के यहां तलाशी और पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि लगातार इनपुट मिल रहे हैं और जल्द ही ऑपरेशन शुरू होगा। एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना ने बताया कि पिछले दो तीन दिन के भीतर ही 40 लोकेशन को खंगाला गया है।
विज्ञापन


काफी मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इनकी तकनीकी जांच की जा रही है। आतंकी मॉडयूल को किसी तरह की रहने, खाने आदि की कोई मदद तो नहीं दी जा रही है, इसका पता लगाया जा रहा है। पूछताछ के हिरासत में लिए गए लोगों की आतंकियों की मदद करने के संबंध में शामिल होने को लेकर भी जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षाबलों को लगातार इनपुट मिल रहे हैं जिसपर सक्रियता से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे जवान अलर्ट हैं, पहाड़ी क्षेत्रों में सेना, एसओजी, सीआरपीएफ मिलकर संयुक्त अभियान चला रहे हैं। जल्द ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। बताया कि पाकिस्तान आतंकी बन बैठे नौ से दस लोगों की पहचान की गई है। उनके यहां भी सर्च की जा रही है। ताकि लीड या कांटेक्ट मिले। इसी संदर्भ में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है। बताया कि मकसद है कि किसी भी तरह की आतंकी नेटवर्क को लोकल मदद नहीं मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed