फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Iranian wrestler Mirza won the big gardener

ईरानी पहलवान मिर्जा ने जीती बड़ी माली

विज्ञापन
Iranian wrestler Mirza won the big gardener
महानपुर। कस्बे के मिनी मैदान में आयोजित छिंज मेले में भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान आयोजित दंगल में विभिन्न राज्यों के लगभग 120 नामी पहलवानों ने भाग लिया। इस मौके पर 60 कुश्तियां कराई गई। बड़ी माली में ईरानी पहलवान मिर्जा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

छिंज कमेटी और कस्बे के गणमान्य व्यक्तियों ने ढोल की थाप पर जगदंबे माता मंदिर जाकर मत्था टेका और रैली के रूप में छिंज मेला स्थल पर पहुंचे। दंगल शुरू होने से पहले सभी पहलवान और छिंज कमेटी के सदस्य राष्ट्रीय गान में शामिल हुए। इस मौके पर विभिन्न राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, जम्मू एवं कश्मीर यूटी, हिमाचल प्रदेश आदि इलाके के लगभग 120 पहलवानों ने भाग लिया। ढोल की थाप पर दंगल में पहलवानों ने अपना जोश दिखाया और लोगों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। छिंज मेले की देखरेख स्थानीय सरपंच सोहन लाल गुप्ता ने की। छिंज में बड़ी माली का फाइनल मुकाबला ईरानी पहलवान मिर्जा और कीर्ति पहलवान पंजाब के बीच हुआ, जिसमें ईरानी पहलवान विजयी घोषित किए गए। दूसरी कुश्ती का मुकाबला फीजा और रकेश पहलवान बग्गन के बीच बराबर रहा। इसी तरह तीसरा मुकाबला बनिया पंजाब और रोजी पंजाब के बीच हुआ यह भी बराबरी पर घोषित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने बड़ी माली विजेता उपविजेता को एक लाख 12 हजार रुपया जबकि दूसरी और तीसरी कुश्ती विजेता उपविजेता को 51-51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एसएसपी कठुआ ने कहा कि छिंज मेला हमारी संस्कृति की पहचान है। वहीं पर्यटन विभाग बसहोली के सीईओ ने कहा कि इन मेलों से आपस में भाईचारा बढ़ता है। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी, बीडीसी चेयरमैन राज सिंह, थाना प्रभारी बसहोली, चौकी ऑफिसर महानपुर विनोद खजुरिया, सरपंच सुरजीत सिंह, गणेश कुमार, बब्बू, देवेंद्र शर्मा, हिम्मतवाडा, विपिन गुप्ता, डॉ. शुभकुमार, प्रदीप गुप्ता, गणमान्य व्यक्ति और हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed