फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Investigation

विकास कार्यों में हुए घालमेल की जांच करेगी गठित कमेटी

विज्ञापन
Investigation
हीरानगर। पथवाल पंचायत के पंचों की मांग के बाद पंचायत में हुए विकास कार्यों की जांच के लिए गठित की गई कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को पंचों को बुलाया और उनकी शिकायतों को सुना। पंचों ने भी पंचायत में विकास कार्यों में हुई धांधली की शिकायत की और उनसे संबंधित दस्तावेज भी कमेटी के सदस्यों को सौंपे।
विज्ञापन

पंचों ने सरपंच को बर्खास्त करने और पंचायत में विकास कार्यों की जांच कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन किया था। जिसके बाद विकास कार्यों की जांच के लिए ग्रामीण विकास विभाग की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। कमेटी दोनों पक्षों से बात करने के साथ पंचायत के लोगों से भी संपर्क साध रही है।
विज्ञापन

पंचों की ओर से दी गई शिकायतों पर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि अब इस पर सरपंच से भी लिखित में जवाब लिया जाएगा। पंच सुरेश शर्मा ने बताया कि विभाग के अधिकारियों से यह मांग भी की है कि जांच कमेटी में एक पीआरआई मेंबर भी शामिल किया जाए, ताकि जांच पूरी निष्पक्षता से हो। अगर जांच निष्पक्ष नहीं हुई और इसमें देरी हुई तो फिर से संघर्ष शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed