{"_id":"6859581b9a4d1080ca06f7f9","slug":"instructions-for-completing-the-incomplete-works-in-a-timely-manner-kathua-news-c-201-1-knt1008-121303-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अधूरे कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अधूरे कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश
Mon, 23 Jun 2025 07:05 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 23 Jun 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) सुरिंदर मोहन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
बैठक में पीएमजीएसवाई कठुआ डिवीजन के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता ने अवगत कराया कि फेज-1 के तहत स्वीकृत 124 में से 123 योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं, जबकि फेज-2 की सभी 6 योजनाएं पूरी कर ली गई हैं। फेज-3 की 8 में से 6 योजनाएं भी पूरी की जा चुकी हैं। फेज-4 के तहत 10 नई योजनाएं लागू करने के लिए चिह्नित की गई हैं। इसके अलावा डिवीजन में 13 पुल निर्माण परियोजनाओं में से 5 पूरे किए गए हैं, जबकि 5 पुलों पर यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य लंबित हैं। पीएमजीएसवाई डिवीजन बिलावर में फेज-1 की 122 योजनाओं में से 114 पूरी की जा चुकी हैं। शेष 8 योजनाएं बिलावर और बनी सब-डिवीजन में वन मंजूरी और अन्य तकनीकी कारणों से लंबित हैं। फेज-2 और फेज-3 की सभी योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि फेज-4 में 5 नई योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। एडीडीसी ने सभी संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने अवरोधों को दूर कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वन पर बल दिया। बैठक में जिला योजना अधिकारी कठुआ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।