कठुुआ। स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक सचिव भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जीएमसी कठुआ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग को जहां जल्द से जल्द जीएमसी के सहायक अस्पताल में विस्तार सेवाओं के लिए काम पूरा करने के निर्देश दिए, वहीं जीएमसी में स्टाफ और अधिकारियों से दिक्कतों के संबंध में भी जानकारी ली।
शुक्रवार को जीएमसी कठुुआ के सहायक अस्पताल परिसर में पहुंचे अधिकारी ने जीएमसी कठुआ के विस्तार के रूप में 300 बेड के अस्पताल की इमारत का जायजा लिया। दो फ्लोर पर चल रहे 170 बेड के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर सौंपने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ डीसी कठुआ राहुल पांडेय, जीएमसी की प्रधानाचार्य अंजलि नादिर भट्ट भी मौजूद रहीं।