{"_id":"62869a1d2c82f73d53480851","slug":"inspection-kathua-news-jmu2601630102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने शाहपुर कंडी परियोजना में तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने शाहपुर कंडी परियोजना में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। कठुआ पहुंचे मंडलायुक्त रमेश कुमार ने शाहपुर कंडी परियोजना को लेकर भी समीक्षा की। उपायुक्त ने उन्हें परियोजना की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया।
जानकारी दी गई कि कार्य प्रगति में है। मंडलायुक्त ने वृक्षों की कटाई और भूमि अधिग्रहण की स्थिति के बारे में विस्तार से समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि भूमि अधिग्रहण, यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य प्रगति पर है। मंडलायुक्त ने कठुआ के उपायुक्त को इस प्रतिष्ठित परियोजना पर व्यक्तिगत रूप से काम की निगरानी करने और संबंधित विभागों से नियमित प्रगति रिपोर्ट हासिल करने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि शाहपुर कंडी परियोजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस परियेेजना की समीक्षा की गई है। निर्धारित समय सीमा के भीतर जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।