फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Inquiry Complete of 14 Applications Regarding Compensation

Kathua News: मुआवजा राशि पाने के लिए 14 आवेदनों की जांच पूरी

विज्ञापन
Inquiry Complete of 14 Applications Regarding Compensation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिला उपायुक्त कार्यालय और वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी व विस्थापित सेल ने मुआवजा राशि पाने के लिए दायर 14 आवेदनों की जांच पूरी कर ली है। इसके लिए जिला प्रशासन ने केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजा के संबंध में आपत्तियां मागी गई हैं।
यह आपत्तियां गैर-आवेदकों और छूटे हुए लाभार्थियों से भी मांगी गई हैं। अगर किसी भी लाभार्थी या गैर लाभार्थी की किसी प्रकार की भी आपत्ति है, तो वे जारी सूचना के 21 दिन के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। जिला उपायुक्त कार्यालय के अनुसार, अगर कोई निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करता है, तो इस सूची को ही अंतिम माना जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जिले की चार तहसील कठुआ, नगरी परोल, मढ़ीन और हीरानगर के 14 मामलों को मुआवजा देने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा मुआवजा पाने वाले लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि अगर किसी का भी कोई दस्तावेज जिसमें आधार कार्ड, संबंधित बैंक को आधार से जोड़ना, माता-पिता का सही नाम आदि खामियों को जल्द पूरा किया जाए, ताकि लाभार्थियों को लाभ मिल सके, अन्यथा उसे रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed