फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   indoor stadium will me made in bilawar

‘बिलावर में जल्द बनेगा इंडोर स्टेडियम’

Thu, 14 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Thu, 14 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
indoor stadium will me made in bilawar
अपने कार्यालय में मौजूद उपमुख्यमंत्री - फोटो : Amar Ujala

इलाके के युवाओं और विशेष तौर पर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए बिलावर में जल्द चार करोड़ की लागत से एक इंडोर स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। यही नहीं बिलावर विधान सभा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अलग से टूरिज्म अथारिटी का गठन किया जाएगा। इस बात का खुलासा उप मुख्य मंत्री डा. निर्मल सिंह ने बिलावर के बैसाखी मेले में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए की।

विज्ञापन


मेले का उदघाटन करने पहुंचे डा. निर्मल सिंह ने बताया कि सरकार इस इलाके के विकास के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है और कई योजनाएं तैयार की जा रही हैं। अब तक दो सौ करोड़ रुपये से अधिक विभिन्न विकास योजनाओं पर खर्च किया जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिलावर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जल्द इंडोर स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लखनपुर सरथल डवलेपमेंट अथारिटी की तर्ज पर बिलावर के लिए भी अलग से अथारिटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार ने लोगों को दिक्कतों को देखते हुए राशन का कोटा बढ़ा दिया है। अब लोगों को पहले से अधिक राशन मिलेगा, गेहूं के स्थान पर आटा उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डुग्गर की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास  किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed