फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   indiscriminate felling of trees

धड़ल्ले से की जा रही पेड़ों की कटाई

विज्ञापन
indiscriminate felling of trees
वन विभाग के खिलाफ रोष जताते मलाड के पंचायत प्रतिनिधि। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। मल्हार रेंज वन क्षेत्र मे धड़ल्ले से पेड़ और पौधों की अवैध कटाई से जारी है। शनिवार को मलाड पंचायत के सरपंच और अन्य कई पंचायत प्रतिनिधियों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगाए हैं। सरपंच अब्दुल गनी और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि पौधों को लोग लकड़ी जलाने के लिए धड़ल्ले से काट रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई लोग मलाड पंचायत की इच्छू बीट में बंज, संगला, तलांज, केमवल और अन्य कई प्रकार के पेड़ पौधों की कटाई कर रहे हैं। इससे इलाके की सुंदरता के साथ साथ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार वन विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन, वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं की। पेड़ की कटाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में मल्हार रेंज के अधिकारी रमन शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नायब सरपंच चैन सिंह, पंच मदनलाल, पंच मुंशीराम सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed