{"_id":"33f3261347be74c89ea49a58e6e41ce2","slug":"indira-gandhi-rememberd-on-her-birth-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिवस पर याद की गईं इंदिरा गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिवस पर याद की गईं इंदिरा गांधी
कठुआ/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 98वें जन्म दिवस पर याद किया गया। हीरानगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधान परिषद सदस्य और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
गुप्ता ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाई। इंदिरा गांधी ने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए पड़ोसी मुल्क के राजनेताओं के साथ कई प्रयास किए। शिमला समझौता भी उनमें से एक था। आर्थिक स्थिति को सुधरने के लिए इंदिरा गांधी ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
हरित क्रांति का श्रेय भी इंदिरा गांधी को ही जाता है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में कई ऐसे सराहनीय फैसले लिए जिनके लिए देश आज भी उनका ऋणी है। उन्होंने सभी कांग्रेसियों से इंदिरा गांधी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर जुगल किशोर बाली, नरिंद्र सिंह राठौड़, केसी भगत, यशपाल, तरसेम लाल, नरिंद्र सिंह लक्की, रूल्दू राम आदि मौजूद रहे। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर सूर्या कॉलेज में भी श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ के सदस्यों और विद्यार्थियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।