फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   independence day

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम

विज्ञापन
independence day
लखनपुर में वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : KATHUA
कठुआ। 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में मुख्य आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा, जहां जिला विकास परिषद के अध्यक्ष महान सिंह राष्ट्र ध्वज फहराएंगे। इसी तरह तहसील, ब्लॉक और उपमंडल स्तर पर भी समारोहों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा और अंतर्राज्यीय सीमा से लगते कठुआ में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों के हाइवे और लिंग मार्गों पर निगरानी कड़ी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, महत्वपूर्ण सड़कों और दरियाई नालों के मार्ग नाकेबंदी के अधीन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

औचक जांच के जरिए पुलिस ने अभियान छेड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। स्वतंत्रता दिवस पर अप्रिय घटनाओं की आशंका बनी रहती है। शनिवार को जम्मू में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। इसी को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल से लेकर सेना, सीआरपीएफ, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय बनाकर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के इन इंतजामों को शनिवार से ही अंतर्राज्यीय सीमा और अंतर जनपदीय सीमा पर सक्रिय कर दिया गया है। वाहनों की औचक जांच का सिलसिला तो पहले से ही तेज कर दिया था। भारत पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में इस बार खास नजर रहेगी। दरियाई मार्गों पर भी पुलिस की गश्त से लेकर हाईवे पेट्रोलिंग पर जोर रहेगा। बीते कुछ महीनों में ड्रोन गतिविधियों से हथियारों की सप्लाई मामलों और जम्मू में ड्रोन हमले के बाद विशेष तौर से हीरानगर सेक्टर में भी ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखी गई है।
सुरक्षा की दृष्टि से तमाम तरह के इंतजामों का खाका तैयार है। नाकों को सक्रिय कर दिया गया है। 15 अगस्त से पूर्व ही कठुआ जिले को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। खासकर सीमा से सटे इलाकों में निगरानी तंत्र को अत्यधिक मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को नाकाम किया जा सके।
- रमेश चंद्र कोतवाल, एसएसपी कठुआ।
.................
मुख्य समारोह के दौरान शहर में होगा यातायात परिवर्तन
स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। ऐसे में पुलिस लाइन मार्ग सुबह छह बजे से ही सील कर दिया जाएगा। वहीं, शहर की अन्य सड़कों पर भी यातायात को परिवर्तित करने की योजना है। डीटीआई कठुआ विरेंद्र सिंह ने बताया वीवीआईपी गतिविधियों के दौरान पुलिस लाइन मार्ग महिला डिग्री कॉलेज से पूरी तरह से सील रहेगा। ऐसे ही इंतजाम शहीद भगत सिंह पार्क के नजदीक किए जाएंगे। समारोह के दौरान ऑटो और मिनी बसों को बाजार तक जाने की अनुमति नहीं रहेगी। जबकि, बसें रूटीन की ही तरह कॉलेज मार्ग से चलेंगी। आम जन के लिए पार्किंग की व्यवस्था महिला डिग्री कॉलेज के मैदान में की गई है, जबकि आमंत्रित अतिथियों के लिए पार्किंग व्यवस्था पीटीएस में रहेगी।
-----------
आईबी से लेकर हाईवे तक सुरक्षा चाक चौबंद
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लेकर हाईवे तक हर गतिविधि पर सुरक्षा एजेंसियां पैनी नजर बनाए हुए हैं। सीमावर्ती इलाके से हाईवे को जोड़ने वाले मार्गों पर विशेष नाके लगाकर यहां से गुजरने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है।
हाईवे पर भी नाकेबंदी बढ़ा दी गई है, और वाहनों को जांच के बाद ही छोड़ा जा रहा है। वहीं, इंटेलीजेंस ब्यूरो पर बीएसएफ के जवान सीमा पार पाकिस्तान की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। तारबंदी के नजदीक गश्त भी बढ़ाई गई है। सीमावर्ती इलाकों में पड़ने वाले जंगलों और नदी-नालों में पुलिस, एसओजी, सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त तौर पर नियमित तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसके अलावा जिन जगहों पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, वहां भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों से लेकर हाईवे तक पुलिस के जवान पूरी सतर्कता से काम कर रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के चलते सड़कों, बाजारों और गांवों में हर गतिविधि पर पुलिस के जवान नजर बनाए हुए हैं।

हीरानगर में हा ईवे पर वाहनों की जांच करते पुलिस के जवान। - संवाद।

हीरानगर में हा ईवे पर वाहनों की जांच करते पुलिस के जवान। - संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed