{"_id":"61141c2d8ebc3ef41c0db05c","slug":"independence-day-kathua-news-jmu2413972155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन परेड का किया जमकर अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन परेड का किया जमकर अभ्यास
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस की अभ्यास परेड में भाग लेते प्रतिभागी, विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर होने वाले जिला स्तर के समारोह की तैयारियां इन दिनों तेजी से जारी हैं। बुधवार को शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले समारोह की भव्य परेड को बेहतर बनाने के लिए इसमें शामिल होने वाली टुकड़ियों ने कड़ा अभ्यास किया।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में चौथे दिन की रिहर्सल परेड कमांडर डीएसपी अरविंद की अगुवाई में की गई। इस दौरान सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस, होमगार्ड, वन रक्षा बल के अलावा एनसीसी कैडेटों की 11 अलग-अलग टुकड़ियों ने बैंड की धुन पर अपनी परेड को बेहतर बनाने के लिए कड़ा अभ्यास किया।
इस मौके पर अडिशनल एसपी सुरेश कुमार चिब ने कहा कि अभ्यास सत्र अब अपने अंतिम दौर में है। 13 अगस्त को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल से पूर्व अपने अंदर जो भी सुधार करना है, उसके लिए मात्र एक दिन का समय बचा है। इस मौके पर परेड के समन्वयक डीएसपी डीआर सुखदेव सिंह जम्वाल ने परेड में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन में सुधार के आवश्यक निर्देश दिए।