{"_id":"62f6aa4c154c2d3a626e3f7a","slug":"independence-day-full-dress-rehearsal-parade-will-be-held-today-kathua-news-jmu265878519","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल परेड
विज्ञापन
कठुआ। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शनिवार को होने वाली स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। फुल ड्रेस रिहर्सल से एक दिन पहले शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में परेड की रिहर्सल के प्रतिभागियों ने जमकर मैदान में पसीना बहाया। इसके साथ गत एक अगस्त से शुरू हुआ परेड के अभ्यास का क्रम थम गया है।
शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले समारोह से पूर्व अपने प्रदर्शन में किसी तरह की कोई कमी न छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध विद्यार्थियों और सुरक्षाबलों की टुकड़ियों ने परेड का जमकर अभ्यास किया। डीएसपी डीआर सुखदेव सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस की बैंड की धुन पर पुलिस जवानों और उस्तादों के निर्देशों का पालन करते हुए प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ कदमताल करते हुए समारोह केेेेे लिए परेड को बेहतर बनाने के लिए खूब पसीना बहाया। इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि रिहर्सल परेड के दौरान जिला उपायुक्त राहुल पांडेय सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर तिरंगा फहराएंगे और उसके बाद परेड का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत के आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर होने वाली इस समारोह को यादगार बनाने के लिए हर प्रयास किए गए है। इस बार के समारोह में जहां जिला पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, जिला पुलिस लाइन, होमगार्ड्स, एनसीसी की 6 टुकड़ियां के अलावा विद्यार्थियों की कुल 39 टुकड़ियां परेड में शामिल रहेंगी। वहीं जिला पुलिस के ब्रास बैंड के साथ सेना के पाइपर्स परेड को भव्य बनाएंगे। इसके अलावा समारोह के दौरान होने वाली सांस्कृतिक झांकियों को पेश किया जाएगा।