फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   In kabaddi team won Rajbag

कबड्डी में राजबाग की टीम ने बाजी मारी

Thu, 24 Nov 2016 12:11 AM IST
kathua
kathua Updated Thu, 24 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
In kabaddi team won Rajbag
खेल प्रतियोगिता की विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को बढ़ाने के अभियान को रफ्तार देते हुए नेहरू युवा केंद्र ने बुधवार को राजकीय हाई स्कूल फोरलेन में दो दिवसीय ब्लाक स्तर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, लांग जंप, हाई जंप, सौ मीटर रेस आदि खेल प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में गुज्जर यूथ एसोसिएशन राजबाग टीम ने खरोट ए की टीम को 45:22 प्वाइंट से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


सौ मीटर रेस प्रतियोगिता में दिलावर सिंह ने पहला स्थान अपने नाम किया। वहीं सुनील दत्त ने दूसरा और अरुण कुमार तीसरे स्थान पर रहे। लांग जंप मुकाबले में अरुण कुमार ने सभी को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया और दिलाबर सिंह ने दूसरा व अभय सिंह ने तीसरा स्थान अपने नाम दर्ज करवाया। प्रतियोगिता में आतिरिक्त  जिला उपायुक्त भरत भूषण ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं में खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने का कदम सराहनीय है। उन्होंने युवाओं को नशे तथा अन्य बुराइयों से दूर रह कर खेलों में भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर युवा केंद्र के जिला समन्वयक सोम दत्त जर्द युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस खेल भावना को दो दिन तक ही सीमित नहीं रखना है और अपनी दिनचर्या में से हर दिन खेल के लिए समय निकालना चाहिए। इस मौके पर गांव के पूर्व सरपंच व पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed