{"_id":"61609e608ebc3e0ec56f505b","slug":"illegal-wine-kathua-news-jmu245387954","type":"story","status":"publish","title_hn":"450 किलोग्राम लाहन को किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
450 किलोग्राम लाहन को किया नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। अवैध रूप से चलने वाले देसी शराब के कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने शुक्रवार को चार अलग-अलग गांवों में दबिश दी। इस दौरान टीमों ने 1450 किलोग्राम लाहन बरामद की। साथ ही शराब बनाने के लिए स्थापित की गई भट्टी को तोड़ दिया।
पिछले कुछ वर्षों से जारी कार्रवाई के बाद भी विभाग इस अवैध कारोबार पर काबू पाने में सफल नहीं हो पाया है। आबकारी आयुक्त राहुल शर्मा के निर्देशानुसार गठित टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर रजी अहमद और अरुण कुमार ने टीम के साथ चक दराब खां, लोअर सक्ता चक, पडियारी और माही चक इलाकों में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
टीम ने इन इलाकों के निर्जन स्थानों पर छानबीन की, जहां कई स्थानों पर शराब का निर्माण करने के लिए लाहन छिपाई गई थी। उसे टीम ने वहीं मौके पर ही नष्ट कर दिया। विभाग के अनुसार अवैध रूप से बनने वाली शराब के निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा जाता है। जिसके कारण यह कई बार जानलेवा साबित हो जाती है। लिहाजा, विभाग ऐसी शराब के कारोबार को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।