फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   If the process of vacating the government land is not stopped, we will agitate

सरकारी भूमि खाली कराने की प्रक्रिया नहीं रुकी तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
If the process of vacating the government land is not stopped, we will agitate
हीरानगर। सरकारी भूमि खाली कराने के आदेश के बाद लोगों में इसका विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

समाज सेवक रंजीत सिंह ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अगर लोगों को सरकारी जमीनों से बेदखल करने की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई गई तो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।
उन्होंने कहा मिट्टी के बड़े-बड़े टीलों को अपने हाथों से दिन-रात तोड़कर लोगों ने जमीन को खेती लायक बनाया। ताकि वह यहां खेती कर जीवन यापन कर सकें। इन जमीनों पर खून पसीना एक कर किसान अपने बच्चों के पढ़ाई का खर्च चला रहे हैं, बच्चों की शादियां तक यहां की गई मेहनत पर निर्भर हैं। शायद सरकार को यह सब रास नहीं आ रहा है। इसलिए इन किसानों से जमीने छीनने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा गांव गांव जाकर लोगों को जोड़ेंगे और सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करेंगे। इन जमीनों को बचाने के लिए सभी राजनीतिक व गैर राजनीतिक दलों को भी एक मंच पर आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed