{"_id":"68a2389f85e7e228e4080dd4","slug":"ib-fencing-also-got-washed-away-due-to-flood-kathua-news-c-201-1-knt1008-123108-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बाढ़ से आईबी फेंसिंग भी बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बाढ़ से आईबी फेंसिंग भी बही
Mon, 18 Aug 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। तरनाह नाले में आई बाढ़ से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही सीमा पर बनाए गए सुरक्षा बांध और तारबंदी का भी भारी नुकसान हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोबिया और लौंडी पोस्ट के बीच से बहते तरनाह नाले ने न सिर्फ यहां बने सुरक्षा बांध को नुकसान पहुंचा है बल्कि यहां की गई तारबंदी भी को भी नुकसान पहुंचा है। तारबंदी के हुए नुकसान के जायजे के लिए सीमा सुरक्षा बल के उच्च अधिकारियों और अन्य सुरक्षा वालों ने भी इस क्षेत्र का दौरा किया।
सुरक्षा बांध और तारबंदी को हुए नुकसान के बाद सुरक्षा बलों के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुनौती और बढ़ सकती है। क्योंकि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के लिए यह रूट पहले भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। यही कारण है कि इस रूट पर तारबंदी पर हाई रेजोल्यूशन के सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। हालांकि सीमा सुरक्षा बल की ओर से यहां हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है, लेकिन आईबी पर बाढ़ के कारण तारबंदी को हुए नुकसान को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।