फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Hot Weather News in Kathua

Kathua News: जिले में लू से आम जनजीवन प्रभावित

Fri, 13 Jun 2025 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 13 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hot Weather News in Kathua
कठुआ में भीषण गर्मी के कारण सूचना रहा एनएच।
कठुआ। भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले दो दिनों से 44 डिग्री का आंकड़ा पार कर चुके तापमान में वीरवार को कुछ गिरावट देखी गई, लेकिन रात के तापमान ने भी लोगों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

जिले का अधिकतम तापमान वीरवार को 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रात का तापमान भी न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और तेज लू ने लोगों को घरों में कैद कर दिया।
विज्ञापन

गर्मी का आलम यह है कि अब शहर की सड़कों के साथ हाईवे पर भी दोपहर के समय वीरानी देखी जा सकती है। शहर में सरकारी कार्यालयों और बाजारों में आम दिनों के मुकाबले होने वाले चहल-पहल कम होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी के इस मौसम में दिन का समय तो लोग जैसे-तैसे काट रहे हैं लेकिन रातें भारी होती जा रहीं हैं। वहीं, भीषण गर्मी के कारण बढ़ा बिजली ढांचे पर बढ़ा बोझ अघोषित कटाैती का कारण बन रहा है। बुधवार रात भी शहर के निचले इलाके में रात 10 बजे बिजली गुल हो गई जो मध्य रात्रि के बाद बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed