फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Honey Club Beat the Devils Dilwale in Cricket Tournament

Kathua News: डेविल्स दिलवाले को हराकर हनी क्लब बना क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता

विज्ञापन
Honey Club Beat the Devils Dilwale in Cricket Tournament
गुड़ा मेहतां में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। कंडी क्षेत्र के गांव गुड़ा मेहता में रोशन-मिंटू मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल हनी एलआईसी क्रिकेट क्लब ने जीता।समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

फाइनल मैच डेविल्स दिलवाले और हनी एलआईसी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। डेविल्स दिलवाले ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 13 ओवर में 98 रनों का लक्ष्य दिया। हनी एलआईसी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वें ओवर में ही मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संबोधन में उन्होंने कहा कि लोगों को इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं को और बढ़ावा देना चाहिए क्योंकि नशे जैसी बुरी आदतों से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए इस तरह के कदम बेहद फायदेमंद होंगे। इसी दौरान सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौधरी के जन्म दिवस पर प्रतियोगिता के आयोजकों ने केक काटकर जश्न भी मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed