{"_id":"61a28d9a5a056c763005c664","slug":"hockey-players-welcome-kathua-news-jmu2487353128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी खिलाड़ियों का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
विज्ञापन
हीरानगर। राज्य स्तर पर हॉकी प्रतियोगिता में शानदार जीत हासिल करने के बाद हीरानगर की टीम का शनिवार शाम को रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष धीरज गुप्ता और निकाय समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। वहीं कस्बे में पहुंचने के बाद टीम का शक्ति पुंज संस्था द्वारा भी जोरदार स्वागत किया गया।
राज्य स्तर की प्रतियोगिता जीतकर लोटे खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
फेडरेशन के अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि हीरानगर हॉकी में हमेशा ही बेहतर प्रदर्शन करता आया है। एक बार फिर यहां के युवाओं ने कस्बे का नाम रोशन किया है जिसके लिए हम यहां के नागरिक होने के नाते इनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि विजयी टीम के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसमें निकाय समिति के अध्यक्ष भी मौजूद थे। उन्होंने भी खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि एक बार फिर यहां के खिलाड़ियों ने हॉकी में कस्बे का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार राज्य स्तर पर खेली गई हॉकी प्रतियोगिता में हीरा नगर की टीम ने जम्मू को हराकर खिताब अपने नाम किया है।