{"_id":"df8a258b455cec3a3743897b9f8ce917","slug":"hoardings-removed-for-violation-of-code-of-conduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन पर होर्डिंगस हटाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन पर होर्डिंगस हटाए
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Wed, 05 Nov 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता को लेकर प्रशासन ने गंभीरता से कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार को हीरानगर तहसील में भी प्रशासन के आदेश पर नगर पालिका की टीम ने कसबे के साथ तहसील की सरहद के अंदर के हाइवे से सभी होर्डिंग व पोस्टर हटा दिए।
मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक टीम ने कसबे के अलावा हाइवे और आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी दौरा किया और दिनभर ताबड़तोड़ तरीके से आचार संहिता का उल्लंघन देख कार्रवाई की।
इस दौरान हीरानगर से दर्जन भर होर्डिंग और पांच फ्लेक्स पोस्टर हटाए गए। वहीं हाइवे से भी चार होर्डिंग हटाए गए। टीम के अधिकारी ने बताया कि एसडीएम ने उन्हें निर्देश जारी किए थे कि जल्द से जल्द आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली सामग्री को हटाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले चरण के तहत अभी सिर्फ होर्डिंग और फ्लेक्स पोस्टर हटाए गए हैं। इसके साथ ही अगले चरण में इनके साथ बिना नंबर और प्रिंटर की जानकारी वाले पोस्टर भी हटाए जाएंगे इसलिए उम्मीदवार या फिर पार्टी ख्याल रखे कि निजी स्थान पर प्रचार सामग्री लगाने पर इन दोनों की जानकारी भी दें।